Delhi news in hindi

Page 1

गुजरात.महाराष्ट्र

न्यूज़ इनबॉक्स

महाराष्ट्र में चारा घोटाला : हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

मुंबई | बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को चारा डिपो में हुए घोटाले के आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अगली सुनवाई के दौरान इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति वीएम कानडे व न्यायमूर्ति प्रमोद कोदे की खंडपीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता गोरख घडग़े की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे वकील आशीष गायकवाड़ ने कहा कि सरकार ने 2012 में सूखे की स्थिति को देखते हुए राज्य के अलग-अलग इलाको में प्राणियों के लिए चारा डिपो बनाने का निर्णय लिया था। इससे पहले चारा छावनियां बनाई गई थीं। सरकार के शासनादेश के मुताबिक चारा डिपो व जानवर शिविर बनाने के लिए जो शर्तें तय की गई थी उनका पालन नहीं किया गया। खासतौर से बीड़, अहमदनगर, सोलापुर, सांगली, सातारा व सोलापुर जिले के चारा डिपो के ठेके में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में 450 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए। इस पर खंडपीठ ने कहा कि जब तक इस मामले में सरकार के पक्ष को नहीं जानेंगे तब तक एक तरफा आदेश नहीं दे सकते हैं।

शिवसेना नेता के घर से मिली अश्लील सीडी

मुंबई | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार शिवसने ा नेता के घर से कशमीरा पुलिस ने कई अश्लील सीडी और वियाग्रा के 15 पैकटे बरामद किए हैं। पूर्व शिवसने ा जिला उपाध्यक्ष वासुदेव नांबियार को पुलिस ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। पुलिस को नांबियार के घर से कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें मिली हैं। इनमें से कई नाबालिग हैं। पुलिस को शक है कि नांबियार ने इन लड़कियों को भी शिकार बनाया होगा। मामले का खुलासा तब हुआ जब दुष्कर्म की शिकार 15 वर्षीय लड़की ने मीरारोड के एक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। नांबियार की धमकी से डरी लड़की ने इससे पहले दुष्कर्म की जानकारी किसी को नहीं दी थी।

बच्चों को बुरी तरह पीटा, पिता गिरफ्तार

चार िनर्दलीय विधायक कांग्रेस में भास्कर न्यूज | मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भी ‘इनकमिंग’ शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे की उपस्थित में बुधवार को चार निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। कांग्रेस में शामिल होने वाले निर्दलीय विधायकों में शिरीष चौधरी, सुरेश जेथलिया, वसंतराव चव्हाण और जयकुमार गोरे हैं। इन चारों विधायकों के कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकरे ने आगामी विधानसभा चुनाव में इन चारों विधायकों को कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारी दिए जाने का आश्वासन दिया हुआ है। वैसे ये चारों निर्दलीय विधायक कांग्रेस समर्थक होने की वजह से विपक्ष इसे कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि मानने को तैयार नहीं है। इस बार भी जीतेगी कांग्रेस - मुख्यमंत्री: शिवसेना और भाजपा की तरह कांग्रेस में भी विधायकों व नेताओं के शामिल होने का सिलसिला शुरू होने पर उत्साहित दिखे मुख्यमंत्री चव्हाण

मुंबई. चार निर्दलीय विधायकों ने बुध‌वार को कांग्रेस का दामन थामा। इनका स्वागत करते मुख्यमंत्री। ने दावा किया कि इस बार भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नंबर-वन पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र उद्योग से लेकर विदेशी निवेश हर क्षेत्र में नंबर एक है। इसके अलावा कांग्रेस ने पिछले 15 वर्षों में इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले सभी वर्गों के

गांधी की जन्मभूमि में राजनाथ

वडोदरा में सड़क पर पानी के बीच जाते लोग।

बाढ़ दिव्यकेभास्करकारण सरोवर बने तटीय क्षेत्रों सकेके, कुछआवासीय क्षेत्र नेटवर्क | वडोदरा ने जुगाड़ कर ट्रैक्टर की मदद ली। मध्य गुजरात की विश्वामित्री सहित नदियां उफान पर हैं। विश्वामित्री के रौद्र रूप धारण करने से वडोदरा पानी-पानी हो गया है। मंगलवार से ही वडोदरा बाढ़ से जूझ रहा है। हालांकि बुधवार को बारिश के विराम लेने से राहत रही। विश्वामित्री का जलस्तर खतरे के निशान 26 फुट से आठ फुट ऊपर बना हुआ है। विश्वामित्री वडोदरा के मध्य से गुजरती है। तटीय इलाकों के आवासीय क्षेत्र सरोवर से नजर आ रहे हैं। औसतन चार से छह फुट पानी भरा हुआ है। कई दर्जन परिवारों को सुरक्षित जगह

भ्रष्टाचार के आरोप में सात गिरफ्तार

पोरबंदर. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को गुजरात के दो सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। दौरे की शुरुआत तटीय जिला पोरबंदर से की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मस्थली पहुंच कर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। वे विशेष विमान से वे पोरबंदर पहुंचे। तत्पश्चात पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोस्टगार्ड व नौसेना से अधिकारियों के साथ बैठक की। सिंह कोस्ट गॉर्ड की स्थानीय इकाई के मुख्यालय भी गए और जायजा लिया। उन्होंने पोरबंदर में कमांडो प्रशिक्षण हेतु मरीन इस्टीट्यूट स्थापना की योजना की भी जानकारी दी। (फोटो - दिव्य भास्कर)

पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आठवीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या

पुणे |सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इमारत के आठवें माले से कूदकर खुदकुशी कर ली। यह घटना बुधवार दोपहर भोसरी मोशी इलाके में स्थित स्पाइन सिटी में घटी। खुदकुशी की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 25 वर्षीय कनिष्क पुट्टी सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुदकुशी की है। वह टाटा मोटर्स कंपनी में कार्यरत था। मूल रूप से बंेगलुरु का रहने वाला था। दो माह पूर्व ही वह पुणे आया था। वह स्पाइन सिटी सोसायटी में अपनी दादी के साथ रहता था। बुधवार सुबह ‘दूध लाने जा रहा हूं' ऐसा कहकर घर से निकला था। उसके बाद उसने स्पाइन सिटी के भोंडवे टावर्स इमारत के आठवें माले से कूद कर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को कनिष्क की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि मेरी खुदकुशी के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

रिश्वत लेने का आरोपी भाजपा पार्षद फरार

धमकी दी थी कि अगर दो लाख रुपए नहीं दिए तो मुबं ई महानगर पालिका के चुगं ी विभाग से उनकी शिकायत कर देगा। शिकायतकर्ता ने रकम कम करने का अनुरोध किया तो शर्मा एक लाख रुपए पर तैयार हो गया। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी जानकारी दी। इस पर शर्मा की तरफ से रिश्वत लेते हुए उनके निजी सहायक ब्रिजलाल तिवारी, ड्राइवर अवधूत तारी और एक पानवाले दिनश े यादव को गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद एसीबी ने शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। शर्मा फरार है।

ऐन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में शामिल आरपीआई अध्यक्ष एवं सांसद रामदास आठवले और शिवसंग्राम के नेता विनायक मेटे शिवसेनाभाजपा से नाराज हो गए हैं। आठवले ने बुधवार को धमकी भरे लहजे में कहा, ‘पांच-छह सीटों के बात नहीं बनेगी। आरपीआई को यदि कम से कम 10 सीटें नहीं मिलीं तो उसे महागठबंधन में बने रहने के बारे में अलग से विचार करना पड़ेगा।’ विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर बुधवार को आरपीआई की चेंबूर में एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें कुछ राजनीतिक प्रस्ताव पास किए गए और 15 ऐसी सीटें खोज कर निकाली गईं, जिस पर यदि महागठबंधन की ओर से आरपीआई का उम्मीदवार चुनाव लड़ता है, तो जीत की संभावना अधिक बनती है। इस बैठक के बाद सांसद आठवले ने कहा, ‘शिवसेनाभाजपा महागठबंधन मजबूत रहे और भविष्य में भी टिका रहना चाहिए। महागठबंधन को बनाए रखने की जिम्मेदारी अकेले आरपीआई की नहीं है। यह महागठबंधन में शामिल सभी दलों की जिम्मेदारी है।’ उन्होंने कहा कि महागठबंधन के बड़े दलों को छोटे दलों का सम्मान रखना चाहिए और कम से कम दहाई के आंकड़े में सीटें उनके लिए छोड़नी चाहिए।

महागठबंधन में सब कुछ ठीक है : फडणवीस सांसद रामदास आठवले की धमकी और शिवसंग्राम के नेता विनायक मेटे के नाराज होने की खबर के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस ने बयान जारी कर महागठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक होने का दावा किया है। उन्होंने कहा, ‘महागठबंधन में शामिल घटक दलों से सकारात्मक चर्चा जारी है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।’ उन्होंने दावा किया कि सीट बंटवारे पर भी लगभग बात बन गई है।

यदि आरपीआई को विधानसभा की 10 सीटें भी नहीं मिलती हैं, तो उसे महागठबंधन में बने रहने के बारे में अलग विचार करना पड़ेगा। बता दें कि आठवले की तरह शिवसंग्राम के नेता विनायक मेटे भी शिवसेनाभाजपा गठबंधन से नाराज हैं, परंतु वे आठवले की तरह खुलकर बोलने से बच रहे हैं। सांसद शेट्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा किसी भी वक्त होने की संभावना के चलते बुधवार को स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष एवं सांसद राजू शेट्टी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।

‘सरकार बनीं तो बदलेंगे कांग्रेस-राकांपा के फैसले'

कोल्हापुर में राकांपा सम्मेलन 16 को

रिश्वत लेने के आरोप में निजी सहायक, ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा पार्षद ज्ञानमूर्ति शर्मा फरार है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील ने बताया कि शर्मा की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंगलवार को शर्मा के ऑफिस में आरोपियों को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े हुए हैं। शर्मा ने पिछले शनिवार को उन्हें ऑफिस में बुलाकर

हित में कार्य किया है। कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में पूछे जाने पर चव्हाण ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शिंदे की अध्यक्षता वाली समिति जल्द ही पार्टी का चुनाव घोषणापत्र तैयार कर लेगी। इसमें सर्वधर्म समभाव को केंद्र में रखकर विकास के मुद्दे शामिल होंगे।

7

पांच-छह सीट से नहीं बनेगी बात, आठवले ने दी धमकी भास्कर न्यूज | मुंबई

मुंबई | पढ़ाई के लिए अपने दो बच्चों की बुरी तरह पिटाई करने के आरोप में वकोला पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है। पड़ोसियों ने पुलिस से इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार बच्चे पड़ोसी के घर टीवी देखने गए थे। पड़ोसी ने बच्चे के शरीर पर लगे घावों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनकी पिटाई की है। पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची वकोला पुलिस ने पिता गंगाराम चौपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चौपाल ने बच्चों को लकड़ी से हाथ और पैर पर बुरी तरह मारा था।

पुणे|विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। 16 सितंबर को कोल्हापुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की सभा से प्रचार की शुरुआत होगी। सभा में करीबन एक लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। पश्चिम महाराष्ट्र राकांपा का गढ़ माना जाता है। कोल्हापुर, सातारा, माढ़ा, बारामती इन निर्वाचन क्षेत्रों में राकांपा के सांसद हैं। वर्तमान में पार्टी के 22 विधायक हैं। पार्टी की ताकत और बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 16 सितंबर को कोल्हापुर में आयोजित किए गए सम्मेलन की तैयारी के लिए बुधवार को जलसंपदा मंत्री हसन मुश्रीफ की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन का पूरी योजना तैयार की गई।

भास्कर न्यूज| मुंबई

राष्ट्रीय संस्करण नई दिल्ली . गुरुवार, 11 सितंबर, 2014

मुंबई |महाराष्ट्र में ठाणे के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यू​ूरो (एसीबी) ने मंगलवार रात ठाणे, रायगढ़ और पालघर में छापा मारकर भ्रष्टाचार के आरोप में तीन वरिष्ठ अधिकारियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास घटगे ने बताया कि एसीबी दस्ते ने मंगलवार रात करीब नौ बजे छापा मारकर वसई, विरार नगर निगम के तीन वरिष्ठ अधिकारियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को एक व्यक्ति से 30 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तीनों अधिकारियों ने विरार में रहने वाले अरुण सूर्यकांत सिंह से नालासोपारा में अवैध निर्माण कराने के एवज में रिश्वत के तौर पर तीस लाख रुपए की मांग की थी।

उप-चुनाव में प्रचार का अंतिम दिन भी गया पानी में

वडोदरा लोकसभा सीट उप-चुनाव 13 सितंबर को होना है। अतिवर्षा और बाढ़ से हालात के चलते चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को भी राजनीतिक दल प्रचार नहीं कर सके। नरेंद्र मोदी के वडोदरा सीट छोड़ने के चलते उप-चुनाव हो रहा है। ले जाना पड़ा है। एनडीआरएफ की टीमें मोर्चां संभाले हुए हैं। वडोदरा रेलवे स्टेशन के बाहर भी जलभराव है। कई यात्री स्टेशन तक नहीं पहुंच

भारतीय सेना की वडोदरा के मेट्रो हॉस्पीटल रोड क्षेत्र में आवासीय छावनी है। इसमें महज दो घंटे में 10 फुट तक पानी घुस गया। अचानक पानी घुसता देख 100 परिवार बचाव के लिए बाहर निकल कर सड़क पर आ गए। 15 सैन्य जवानों के परिवारजनों को स्थानीय लोगों ने अपने घरों में आसरा दिया है। वघी रोड क्षेत्र िस्थत सैन्य छावनी में 2005 में भी पानी नहीं आया था। सोमवार-मंगलवार को मूसलाधार बारिश से बाढ के हालात पैदा हुए। बुधवार को वडोदरा शहर-जिले में बारिश ने विराम भले लिया किं्तु बाढ़ का संकट यथावत रहा।

छतरी-रेनकोट की आड़ में पांच बैंकों में की सवा करोड़ की चोरी भास्कर न्यूज| मुंबई

छतरी और रेनकोट की आड़ में सीसीटीवी कैमरों से चेहरा छिपाकर पांच बैंकों से एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा की रकम चुराने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक महिला बैंक अधिकारी के साथ साथ दो चाबी बनाने वालों को भी गिरफ्तार किया गया है। ऋषिकेश बारिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने केनरा बैंक की घाटकोपर शाखा से नकली चाबियों की मदद से 55 लाख रुपए चुराए थ।े बैंक मंे​े लगे सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए उसने छतरी का सहारा लिया था। जांच में जुटी पुलिस ने बैंक के सामने लगे सीसीटीवी फुटज े खंगाले तो चोरी के तीन दिन पहले उसमें चाबी बनाने वाला एक शख्स ऋषिकेश के साथ दिखा था। महबूब खान नाम के इस शख्स को हिरासत में लक े र पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने ऋषिकेश का

15 प्लाॅट और एक फ्लैट खरीदा

पुलिस ने बताया कि ऋषिकेश ने खुद के और रिश्तेदारों के नाम अलग-अलग बैंकों में 84 लाख रुपए से ज्यादा की रकम जमा कर रखी है। सोने के गहने बनाकर उसने बैंक के लॉकरों में रखा है। चोरी के पैसों से उसने उड़ीसा में 15 प्लाट और एक फ्लैट खरीद रखे हैं। पुलिस ने उसके पास से 19 एटीएम कार्ड के अलावा 30 अलग-अलग चाबियां भी बरामद की हैं। पता ठिकाना बता दिया। इसके बाद मोहम्मद शेख नाम का एक और नकली चाबी बनाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा। कैनरा बैंक की महिला अधिकारी भावना बने को भी पुलिस ने चोरी के इस मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले ऋषिकेश ने पुलिस को बताया कि उसने मुबं ई के पांच बैंकों से एक करोड़ बीस लाख रुपए की नकदी चुराई है।

उज्ज्वला बनीं अकाेला की महापौर, मापारी उपमहापौर भास्कर न्यूज | अकोला

भाजपा की उज्जवला देशमुख ने बुधवार को अकोला मनपा महापाैर के लिए हुए चुनाव मंे बाजी मार ली। उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में शिवसेना के विनोद मापारी ने जीत हासिल की। चुनाव के दाैरान हुए नाटकीय घटनाक्रम की अहम भूमिका रही। चुनाव प्रक्रिया के दाैरान कांग्रेस के 18 पार्षदों ने सदन से वाकआउट किया। इसके बाद भारिप बमसं के पार्षदों ने भी सदन से बहिर्गमन किया। इससे भाजपासेना की जीत की राह आसान हो गई। अकोला मनपा

पर अपनी सत्ता काबिज करने के लिए भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। भाजपा के विजय अग्रवाल ने महाआघाड़ी में सेंध लगाते हुए सत्ता दल के कुछ पार्षदों को भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पक्ष में मतदान करवाने में सफलता हासिल कर ली। राकांपा ने लिया बदला: अमरावती महानगर पालिका 9 सितंबर को हुए चुनाव में कांग्रेस ने ऐन वक्त पर राष्ट्रवादी कांग्रेस को ठेंगा दिखाकर उनके प्रत्याशी को हराया था। इसका बदला चुकाने के लिए अकोला में राकांपा के तीन प्रत्याशियों ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पक्ष में मतदान कर हिसाब चुकता कर दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य की कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार ने जितने भी फैसले लिए हैं, यदि महागठबंधन की सरकार बनीं, सभी फैसलों की समीक्षा की जाएगी। जो फैसले व्यक्तिगत लाभ के लिए और जिसमें भ्रष्टाचार का संदेह दिखाई देगा। उन सभी फैसलों को सरकार बनते ही बदल दिए जाएंगे। महत्वपूर्ण है कि बुधवार को फडणवीस ने राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राजनीतिक और सामाजिक परिस्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद उन्होंने बताया कि राज्यपाल को उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार करने की इच्छा है।


Turn static files into dynamic content formats.

Create a flipbook
Issuu converts static files into: digital portfolios, online yearbooks, online catalogs, digital photo albums and more. Sign up and create your flipbook.